logo

वनविभाग की सफलता एक और गुलदार द्रोण सागर स्थित पिंजरे में कैद

काशीपुर के बाजपुर रोड द्रोण सागर स्थित गोविषाण टीले में गुलदार की धमक से लोग काफी समय से दहशत में थे। गुलदार दिन-ब-दिन दिखाई दे रहा था और कुत्तों को निवाला बना रहा था। गुलदार की चहलकदमी से क्षेत्रवासी दहशत के साये में जीने को मजबूर थे। गोविषाण टीले में वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाया गये थे।, जिसमें लगातार गुलदार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। वन विभाग को कामयाबी तब हासिल हुई ।जब
गुलदार पिंजरे से फस गया। जिसके बाद काशीपुर वन अधिकारी के नेतृत्व में द्रोण सागर स्थित गोविषाण टीले में अन्य जगहों पर भी पिंजड़े लगाए गए।

बीती देर रात वन अधिकारी काशीपुर ललित सिंह के नेतृत्व में पिंजरे में फंसे गुलदार को टीम ने काशीपुर रेंज स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक बचाया। गुलदार की सफल रेस्क्यू टीम में वन निरीक्षक ललित सिंह, वन दरोगा, जसपाल सिंह, वन बीट अधिकारी, जय प्रकाश सिंह यादव, वन आरक्षी तथा अन्य कर्मियों द्वारा गोविष्ण टीला से एक वयस्क नर गुलदार का रेस्क्यू किया गया। गुलदार के पिंजरे में फंसने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू कर फाटो रेंज के जंगलों में छोड़ दिया है.

208
6764 views