logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से तेली समाज में आक्रोश, आगामी चुनाव में बहिष्कार की दी चेतावनी

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा सम्बद्ध साहू तैलिक कल्याण समिति महाराजगंज की एक बैठक हुई।इस बैठक का शुभारंभ महात्मा गाँधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और भामासाह को याद किया गया ।इस बैठक मे सदर ब्लाक के अध्यक्ष का चयन हुआ और यूजीसी एक्ट पर चर्चा हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने और संचालन जिला महामंत्री गोविंद गुप्ता ने की ।
जिलाध्यक्ष रामसेवक साहू ने कहा कि एक एक्ट आ जाने से माननीय प्रधान मंत्री जी को वैश्य और पिछड़ी होने के वजह से सामान्य वर्ग के कुछ लोगो के द्वारा अमर्यादित शब्द जिसे हम पुनः वयां नही कर सकते । मोदी और अमित साह के पोस्टर पर जुता मारा गया और जाति सूचक और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया और गालियां दिया ।इस बात को पूरा देश और विदेशों तक चर्चा है यह कहां का न्याय है कि एक की वजह से पूरा कौम गालिया सुन रहा है और अभी तक गाली दिया जा रहा है इससे समाज मर्माहत और आक्रोशित है इसी को लेकर एक बैठक हुई ये हम सभी के शान्ति और इमानदारी का प्रतीक है कि ये दिन देखना पड़ रहा है कि अगामी चुनाव को देखते हुए हमे अपने लोगो को जगाना है और समाज को मजबूत करना है और यूजीसी का समर्थन करना है ।अब तो मेरा समाज कल तक हिन्दू था अब मुझे बाहर कर दिया गया है खामोशी का मतलब कमजोर नही। जल्द ही चुनाव मे बहिष्कार करना है अपना कौन है इसे तेली समाज अच्छी तरह से जान चुका है ।
इस बैठक मे सदर ब्लाक से बद्री विशाल गुप्ता को अध्यक्ष बनाया गया।इस बैठक मे नागेन्द्र गुप्ता ने भी तन मन धन से आवाज दिया है कि हम सभी को अच्छी तरह से ताकतवर संगठन बनाना है और समय आने परचुनाव मे इसका मुँहतोड़ जवाब दिया जायेगा।कोषाध्यक्ष अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा कि जो मेरे साथ आज के दौर मे खड़ा होगा और सम्मान देगा हम सब उसी के साथ खड़ा है । हम सभी मे यूजीसी ने जागरुकता ला दिया ।जिलासंयोजक लालजी गुप्ता ने कहा कि अब ये समाज चुप नही बैठेगा यदि यूसीजी लागू नही होगा तो हम सब सड़कों पर उतरेगें। अपने समाज को चेतावनी दिया गया है और अगाह किया गया है कि संगठन का साथ दें।खेद को ताकतवर बने ।
वक्ताओ की कड़ी मे रामसेवक गुप्ता,गौरीशंकर गुप्ता,कृष्ण मुरारी, रामशकल गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, रामरज गुप्ता ,नीरज गुप्ता, ने अपनी अपनी बातें रखी
इस बैठक मे जयराम गुप्ता, सुभाष गुप्ता, रामभवन गुप्ता, रामसागर गुप्ता ,सोमनाथ गुप्ता, विष्णुदयाल गुप्ता ,शत्रुघ्न गुप्ता, अमित गुप्ता, उमेश गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता इत्यादि शामिल रहे ।

7
328 views

Comment