logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

देहरादून में सनसनीखेज वारदात 23 वर्षीय युवती की गर्दन काटकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल !!

राजधानी देहरादून से राम गौड़ की ताजा रिपोर्ट ll

राजधानी देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मच्छी बाजार इलाके में 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गर्दन काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गुन्नू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवती घर से बाहर निकलकर कहीं जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक उससे बातचीत करने लगा। बातचीत के बीच अचानक आरोपी ने धारदार हथियार से युवती की गर्दन पर बेहद तेज वार कर दिया। वार इतना घातक था कि युवती की गर्दन कट गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मच्छी बाजार में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।जानकारी के मुताबिक आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है

28
1298 views

Comment