
रक्तदान के क्षेत्र में बोकारो जिले की अग्रणी संस्था "बोकारो रक्तवीर परिवार " के सचिव ने रक्तदान कर मनाया अपना जन्मदिन
रक्तदान के क्षेत्र में बोकारो जिले की अग्रणी संस्था "बोकारो रक्तवीर परिवार " के सचिव ने रक्तदान कर मनाया अपना जन्मदिन
बोकारो रक्तवीर के संस्थापक सचिव बिनय कुमार ने आज अपने जन्मदिन पर थैलेशिमिया पीड़ित बच्चोँ के लिए इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर, बोकारो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बिनय कुमार, भोला कुमार, जितेंद्र कुमार, अमीर सबानी, राजा कुमार, राहुल कुमार, राजा ठाकुर, आशिस राज सिंह , प्रशांत दुवेदी, हामिद अन्सारी, गुपत सोरेन सहित 25 लोगों ने रक्तदान किया।
सचिव बिनय कुमार ने कहा की हमारी संस्था के प्रत्येक सदस्य अपने जन्मदिन, वर्षगांठ और कोई भी उपलक्ष्य पर रक्तदान जरूर करते हैं।
डॉ मैथली ठाकुर ने कहा की बोकारो रक्तवीर परिवार हमेशा से थैलेशिमिया पीड़ितों के अलावा जरूरत पर सहयोग को तत्पर रहती है इसके लिए मैं धन्यवाद देती हूँ।
संस्था के अध्यक्ष संजय शर्मा ने संस्था के सभी सदस्यों, रेड क्रॉस के डॉ मैथली ठाकुर, सुरेश बुधिया जी, और उनकी पुरी टीम को धन्यवाद दिया। रक्तदान महादान, रक्तदान जीवन दान इसे ही अपना कर बोकारो रक्तवीर परिवार आगे की और अग्रसर है।
सौजन्य : ए वी सोशल न्यूज़ नेटवर्क मीडिया झारखण्ड.