शराब मामले के फरार दो भाईयों को पुलिस ने लखीसराय से किया गिरफ्तार
मुफस्सिल थाना पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे दो भाईयों को लखीसराय में छापेमारी कर गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में मुफस्सिल थाना में शराब मामले में एक मामला दर्ज हुआ था. जिसमें लखीसराय जिले के मैदनी चौकी थाना क्षेत्र के खाबा चांय टोला निवासी दो भाई विक्रम महतो व बीजो महतो नामजद थे. जो अब तक फरार चल रहा था. पुलिस ने दोनों भाईयों को उसके लखीसराय जिला स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.