logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बरौनी रिफाइनरी गेट पर फिर हड़ताल, प्रबंधन पर घोर अनियमितता के आरोप

बेगूसराय स्थित बरौनी रिफाइनरी के मुख्य गेट पर एक बार फिर हड़ताल हुई है। श्रमिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने रिफाइनरी प्रबंधन पर घोर अनियमितता, स्थानीय युवाओं की अनदेखी और ठेका व्यवस्था में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
कभी बेगूसराय को बिहार की औद्योगिक राजधानी बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली बरौनी रिफाइनरी आज विवादों में घिरी नजर आ रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रिफाइनरी से जुड़े फैसलों में पारदर्शिता नहीं है, जिससे असंतोष बढ़ता जा रहा है।
हड़ताल के चलते माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
अब सबकी नजरें रिफाइनरी प्रबंधन और प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
— बेगूसराय से सुरज कुमार व टीम

13
1247 views

Comment