logo

धूमधाम से मनाई विश्वकर्मा जयंती

लालसोट

अखिल भारतीय जांगिड ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाज की ओर से भगवान विश्वकर्मा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा विश्वकर्मा मंदिर से रवाना होकर झरंडा चौक, बौली का बाजार, आजाद चौक, बस स्टैंड और कोथून रोड होते हुए पुनः विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें समाज के सैकड़ों महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया गया, जिसमें सत्यनारायण राजपुरा यजमान रहे।

समाज के वक्ताओं ने शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष पप्पूलाल जांगिड, कोषाध्यक्ष बिहारीलाल जांगिड, जिला कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल मंडावरी, तहसील अध्यक्ष मुकेश सूरतपुरा, उपाध्यक्ष गिर्राज रामपुरा सहित संगठन प्रेम इंदावा, विजय जांगिड, चिमनलाल जांगिड, नरेंद्र जांगिड, सुरेश किशनपुरा समेत समाज के अन्य गणमान्य लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की।

0
26 views