logo

सड़क हादसे में घायल ने दम तोड़ा

लालसोट

शहर के जमात चौराहे के पास गत दिनों हुए सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिवादी रमेशचंद मीना निवासी चक विजयपुरा ने बताया कि उसका भाई राजेन्द्र मीना अपने मामा के साथ बाइक पर सवार होकर लाडपुरा से लालसोट आ रहा था।

इसी दौरान जमात चौराहे के पास हुई सड़क दुर्घटना में राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

0
0 views