लोक अदालत के लिए बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश
लालसोटतालुका विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में 14 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत की तैयारियों के लिए शनिवार को मिटिंग आयोजित की गई। न्यायालय परिसर में अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश ऋतु चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोक अदालत आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।अपर जिला एवं सैशन न्यायाधीश ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी बैंकप्री-लिटिगेशन अधिकारी प्रकरणों को समझाइश और राजीनामा के माध्यम से निस्तारित करने का प्रयास करें। साथ ही लोगों तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचाकर अधिक से अधिक पक्षकारों को इसका लाभ दिलाया जाए।