घाटमपुर में एक फेरीवाले के घर में भीषण आग
घाटमपुर:
घाटमपुर में एक फेरीवाले के घर में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग की लपटें करीब दो घंटे तक उठती रहीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग के दौरान लगभग 20 फीट ऊंचा धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।