logo

नानी बाई का मायरा कथा में श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

लालसोट.

श्याम मंदिर के 19वें पाटोत्सव पर खाटूश्याम सेवा समिति के सानिध्य में जैन नसिया में नानी बाई का मायरा कथा का आयोजन हुआ। कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य महाराज रतलाम ने सजीव झांकियों के साथ कथा वाचन किया।

नानी बाई का मायरा भगवान के प्रति भक्त नरसी मेहता की अटूट आस्था की कहानी है, जिसमें भगवान ने गरीब भक्त की लाज बचाई। मंदिर परिसर में बाबा का कोलकाता के फूलों से श्रृंगार किया गया और कैलाश पंडित व जीतू पंडित द्वारा छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। देर रात तक कथा में रामबाबू बड़ाया, सुभाष भींवाल, सोनू बिनोरी, मनीष नाटाणी, हंसराज गुप्ता, रघु मिश्रा, अशोक गौतम, ओमप्रकाश शर्मा, अशोक पंसारी और सुभाष ठाकुरिया सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0
0 views