logo

“प्रशंसा करें, प्रशंसा पाएं” — चतरसिंह गेहलोत की नवीन कृति का हुआ विमोचन

निवाली बड़वानी / शिक्षक, साहित्यकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता चतरसिंह गेहलोत की नवीन प्रेरक पुस्तक “प्रशंसा करें, प्रशंसा पाएं” का विमोचन नर्मदा साहित्य मंथन के “भारत उदय – पंचम सोपान” के अंतर्गत विश्वसंवाद केंद्र मालवा द्वारा आयोजित तथा देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के तक्षशिला परिसर (विश्वविद्यालय सभागार) में सम्पन्न हुए गरिमामय समारोह में श्रीमती मनप्रीत सग्गी लेफ्टिनेंट कर्नल, डॉ. विकास दवे, निदेशक हिंदी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश, श्रीमती नेहा मित्तल, मीडिया प्रतिनिधि के कर-कमलों से किया गया।
यह पुस्तक जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण, आपसी सम्मान और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त करती है। “प्रशंसा करें, प्रशंसा पाएं”

इस अवसर पर लेखक चतरसिंह गेहलोत को मित्रों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दीं। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से रजत भावसार, जतिन कराले, हिम्मत सिंह जी तंवर, अजमेर पाल सिंह जी, भगवान सिंह जी रावत, गुलाब सिंह जी मेवाड़ा, वीरेंद्र सिंह चौधरी, कमल किशोर राठौड़, अरविंद कुमार बाथव, चंदा चौहान, अनीता रावत, हेमलता राजपूत, कन्हैया सिसोदिया, अखिलेश सोनी, त्रिलोक सोनी, गेंदालाल जायसवाल, नरेंद्र सिसोदिया, रमेश नवाड़े, हवलदार करते बहादुर सिंह गेहलोत सहित अनेक वरिष्ठ जन, साहित्यप्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

15
968 views