logo

लीला साहू वाली सड़क को मध्यप्रदेश शासन से मिली स्वीकृति डामरीकरण सड़क बनाने का कार्य शुरू होने पर मध्यप्रदेश शासन एवं सभी न्यूज़ चैनल आभार

लीला साहू वाली सड़क को मध्यप्रदेश शासन से मिली स्वीकृति
डामरीकरण सड़क बनाने का कार्य शुरू होने पर मध्यप्रदेश शासन

विगत दो वर्षों से जिस सड़क को लेकर मैं लगातार आवाज उठा रही थी, सांसद, विधायक, कलेक्टर से लेकर मंत्रियों तक गुहार लगाई थी, आज उस सड़क को डामरीकरण सड़क बनाने के लिए मध्यप्रदेश शासन से स्वीकृति मिल गई है।

इस सड़क को बनने से कई गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी एवं गांव का विकास बढ़ेगा।

मैं बहुत बहुत धन्यवाद करना चाहती हूं सीधी सांसद माननीय डॉ राजेश मिश्रा जी का एवं चुरहट विधानसभा माननीय अजय सिंह राहुल भैया जी का एवं पूर्व मंत्री माननीय कमलेश्वर पटेल जी का एवं उन सभी लोगों का जिन्होंने हमारे इस संघर्ष के समय हमारा साथ दिए थे चाहे हमारे पक्ष में बोले हों या विपक्ष में, मैं बहुत बहुत धन्यवाद करती हूं सभी न्यूज चैनल का जो कि हमारे आवाज को जमीन से आसमान तक उठाने का काम किये हैं।

16
5674 views