
शाहपुर में 22 फरवरी को भव्य हिंदू सम्मेलन: पंच परिवर्तन से राष्ट्र निर्माण का संकल्प
विकासनगर (धर्मावाला)। धर्मावाला क्षेत्र के आठ गांवों के हिंदू समाज की एकजुटता का प्रतीक बनने जा रहा है शाहपुर का विराट हिंदू सम्मेलन। 22 फरवरी 2026 को रविवार को खोल मैदान, शाहपुर में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में संत-महात्मा, धर्माचार्य और प्रमुख वक्ता हिंदू समाज को संगठित करने तथा राष्ट्र निर्माण के लिए पांच प्रमुख परिवर्तनों पर प्रकाश डालेंगे।
आयोजन के मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वदेशी अपनाना, परिवार प्रबोधन और नागरिक कर्तव्य पालन हैं।
सकल हिंदू समाज व आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में "संगठित हिंदू - समर्थ भारत" की भावना से लाखों हिंदुओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
सुनील यादव ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। बीते रविवार को शाहपुर-कल्याणपुर खेल मैदान में हुई बैठक में डॉ. पंकज शर्मा, जगदीश गुप्ता, डॉ. रमेश सैनी, विपिन तोमर (ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, शाहपुर कल्याणपुर), गणेश थपियाल (प्रधानाचार्य, हिमालय चिल्ड्रन एकेडमी), रविंद्र सैनी (पूर्व प्रधानाचार्य, श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज, सहसपुर), अमन चौधरी, नरेश, आयुष पंडित, अंशुल चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।
यह सम्मेलन न केवल स्थानीय स्तर पर हिंदू जागरण का माध्यम बनेगा, बल्कि पर्यावरण, समाज, स्वदेशी और परिवार मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। सभी हिंदू भाई-बहनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।