logo

*विधायक के अथक प्रयासों से पैंटून पुल का निर्माण हुआ चंद्रमपुर समेत दर्जनों गांव के लोगों के चेहरे पर मुस्कान*

हरदोई से अशोक कुमार की रिपोर्ट-:

क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है जिसका एक उदाहरण अभी क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू के अथक प्रयासों से अरवल क्षेत्र में नन्दना गाँव के पास रामगंगा नदी पर पैंटून। पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है जिससे पुल पर आवागमन प्रारंभ होते हुए नदी के दोनों तटों पर बसे हजारों ग्रामीणों के चेहरे पर बरसों बाद सुकून की मुस्कान दिखी। पुल के अभाव में रामगंगा नदी पार करने के लिए क्षेत्रीय निवासियों को राम भरोसे रहना पड़ता था। ग्रामीणों को पलिया दहलिया से होते हुए
लगभग 25 km दूरी तय करके। अपने खेतों में
काम के लिए जाना पड़ता था। पहले अपने खेतीबाड़ी के लिए किसान लोग नाव पर असुरक्षित सफर का जोखिम उठाना पड़ता था। अब तक रामगंगा की लहरें राह में बाधा बनी हुई थीं। नाव के जरिए केवल मोटरसाइकिल ले जाना ही संभव होता था जिससे ट्रैक्टर भारी वाहन आवागमन पूरी तरह ठप रहता था। किसानों के लिए कृषि उत्पादों मंडी तक पहुंचना बहुत मुश्किल होता था। अब पैटर्न पुल। बनने से किसानों के क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है जिससे छोटे वाहन भारी वाहन आवागमन पूरी तरह से सुचारू रूप से चालू हो गया है।
चंद्रमपुर समेत के सैकड़ों गांव के बच्चों के लिए पढ़ने लिखने में
बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ता था बरसात में तो उनको पढ़ना भी मुनासिब नहीं होता था। यह पुल बनने से बच्चों को स्कूल आने जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर सभी क्षेत्रवासियों को चेहरे खिल उठे हैं जिससे बच्चों के भविष्य के लिए एक आस जाग उठी है। वो भी अपने समय पर पढ़ाई पढ़ने के लिए स्कूल जा सकेंगे। पैंटून पुल की सौगात मिलने से दोनों तरफ के क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए क्षेत्र के लिए जीवनरेखा करार दिया है। ग्रामीणों का कहना विधायक के अथक प्रयासों से
इस पुल का निर्माण हुआ है और व्यापार के नए सेतु भी स्थापित किए हैं।

0
541 views