मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 3 गंभीर रोगियों को स्वीकृत हुए 90 हजार रुपये
🔳मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 3 गंभीर रोगियों को स्वीकृत हुए 90 हजार रुपये
🔳कटनी – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 3 गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के उपचार के लिए 90 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की है।
बहोरीबंद विधायक श्री प्रणय प्रभात पाण्डेय की अनुशंसा पर ग्राम झिन्ना पिपरिया निवासी अवनीश मिश्रा पिता सीताराम मिश्रा एवं सिलौड़ी निवासी मीनाक्षी पति अमित राय के उपचार हेतु 30-30 हजार रूपये की राशि स्वेच्छानुदान मद से मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक की अनुशंसा पर वार्ड क्रमांक 5 विजयराघवगढ़ निवासी राजेन्द्र गुप्ता द्वारका गुप्ता की गंभीर बीमारी के उपचार हेतु 30 हजार रुपये की राशि स्वेच्छानुदान मद से मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी