logo

जवाहर कॉलोनी में हिंदू सम्मेलन में शोभायात्रा निकाली

झालावाड़| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के निमित्त रविवार को जवाहर कॉलोनी संकटमोचन हनुमान मंदिर पर बस्ती क्रमांक 2 का सकल हिन्दू समाज द्वारा हिंदु सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बालजी की छतरी से कलश, शोभायात्रा व भारत माता की झांकी के साथ जुलूस आरंभ हुआ। मात्र शक्ति कलश के साथ, पुरूष भगवा पताकाओं के साथ-साथ चल रहे थे। मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जवाहर कॉलोनी हनुमान मंदिर पर पहुंचा। जहां पर संत झंकारेश्वर त्यागी महाराज, जिला संघ चालक डीके जैन, संत पवनदास व मातृ शक्ति मीनाक्षी सोनी ने भारत माता की आरती की।
पवनदास ने कहा वर्तमान समय में सनातन व राष्ट्र के नवनिर्माण में सभी को आगे आना चाहिए और हिंदू समाज को जातियों में न बटकर संगठित होना चाहिए। संत झंकारेश्वर त्यागी ने कहा है कि भारत भूमि को पुनः विश्व गुरू बनाना है तो इसके लिए हिंदू समाज को संगठित होना पड़ेगा। जिला संघ चालक जैन ने कहा है कि देश धर्म की रक्षा के लिए हिंदू समाज को आगे आना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक बसंत कासट ने कहा की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है। सहसंयोजक मनोज गुर्जर कोषाध्यक्ष प्रतीक जैन रहे। संचालन हेमंत शर्मा ने किया।

Aima media jhalawar


1
663 views