logo

अंगदान टीम के प्रयास रंग लाए, अब तक 1 हजार ने अंगदान की ली शपथ

झालावाड़ | झालावाड़ मेडिकल कॉलेज की अंगदान टीम के प्रयासों से अब तक जिले में एक हजार से ज्यादा लोगों ने अंगदान की शपथ ली है। मेडिकल कॉलेज 2017 से अंगदान सेंटर बनाया था, लेकिन 2023 में डॉ. रामसेवक योगी ने न्यूरोसर्जरी विभाग में ज्वाइन करने के साथ ही तत्कालीन डीन डॉ. पी झंवर व अधीक्षक डॉ. संजय पोरवाल ने उनको अंगदान कार्यक्रम का नोडल ऑफिसर बनाकर नई जिम्मेदारी दी। डॉ. योगी ने अंगदान टीम बनाकर पहले ही महीने में पहला ब्रेन डेड अंगदान करवाकर नया कीर्तिमान बनाया। 48 घंटे में झालावाड़ को नॉन ट्रांसप्लांट ऑर्गन रिट्रीवर सेंटर बनाया गया।
टीम देहदान व नेत्रदान में भी आगे है। मेडिकल कॉलेज को दो बार बेस्ट एनटीओआर सेंटर का खिताब मिला। अंगदान टीम में डॉ. योगी के अलावा सदस्य डॉ. संजय पोरवाल, अधीक्षक डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. विशाल नैनीवाल, डॉ. अखिलेश, डॉ. राजन नंदा, डॉ. दीपक सुमन, डॉ. रघुनंदन मीणा, डॉ. माधुरी मीणा, डॉ. बीसी मेवाड़ा, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. रामवतार मालव, कॉर्डिनेटर केशव गौतम, आसिफ मलीक, राजेंद्र शर्मा शामिल है।
योजना... मेडिकल कॉलेज को ट्रांसप्लांट सेंटर बनाना अंगदान टीम टीम अभी तक अपने प्रयासों से झालावाड़ मेडिकल कॉलेज को नॉन ट्रांसप्लांट ऑर्गन रिट्रीवल सेंटर बना चुकी है, लेकिन आगे टीम का उद्देश्य इसे ट्रांसप्लांट सेंटर बनाने का है। ताकि यहां किसी का अंगदान होगा तो स्थानीय लोगों को ही वह अंग लगाए जाएंगे।
अंगदानी... जिले से दो लोग कर चुके अंगदान जिले में अब तक दो लोग अपने अंगदान कर अन्य लोगों को जीवन दान दे चुके है। इसमें पहला भूरिया कंजर है जो प्रथम ब्रेन डेड अंगदानी बना और उसने 2 किडनी, एक लीवर तथा दोनों आंखों का दान किया। इसके बाद 2024 में ही दूसरा विष्णु प्रसाद का ब्रेन डेड अंगदान हुआ। जिसमें 8 अंगों का दान हुआ। इसमें दो फेफड़े, दो किडनी, एक लीवर, एक हृदय तथा दोनों आंखों का दान किया गया। टीम ने 50 से अधिक संस्थाएं जुड़कर जागरूकता कार्यक्रम चला रही है।
आइए जानते हैं संस्थान की ओर से क्या कार्य किए जा रहे हैं इस सप्ताह... मेडिकल कॉलेज अंगदान टीम अंगदान संबंधी जानकारी के लिए डॉ. रामसेवक योगी से मोबाइल नंबर 7339995594 पर संपर्क किया जा सकता है।
Aima media jhalawar























5
595 views