logo

मप्र मौसम अपडेट 1 फरवरी

♦️मप्र मौसम अपडेट 1 फरवरी
💠 देश भर बने मौसमी सिस्टम
💠सिनोष्टिक मौसमी परिस्थितियां-

💠* पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर पाकिस्तान एवं निकटवर्ती के क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में, साथ ही ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ पवनों में एक ट्रफ के रूप में माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई 68 डिग्री पूर्वी देशांतर व 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में अवस्थित है।

💠दक्षिण हरियाणा एवं निकटवर्ती उत्तर राजस्थान पर माध्य समुद्र तल से लगभग 1.5 किमी तक एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण विस्तृत है।

💠वर्तमान में एक ट्रफ, मध्य महाराष्ट्र के आंतरिक भागों से लेकर दक्षिण हरियाणा एवं निकटवर्ती उत्तर राजस्थान में स्थित प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण तक गुजरात क्षेत्र से होते हुए माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊँचाई तक विस्तृत है।

💠पूर्वोत्तर भारत के ऊपर माध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 232 किमी प्रति की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाए बह रही है।

💠एक नया पश्चिमी विक्षोभ 05 फरवरी 2026 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

💠इन मौसमी प्रणालीयों के प्रभाव से मप्र में अगले 24 घंटे के दौरान निम्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश 🌧️ होने का पूर्वानुमान है

स्थान.... संभाग/जिले

राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में।

64
1538 views