logo

जिला अध्यक्ष द्वारा आयोजित भंडारे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने की सहभागिता

गाजियाबाद। नेहरू नगर क्षेत्र स्थित राकेश मार्ग क्षेत्र मैं मदन स्वीट के निकट पार्क में जिला अध्यक्ष द्वारा आयोजित भंडारे में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिला एवं नगर स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे और आयोजन की सराहना की। जिला अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द, सहयोग और एकता की भावना मजबूत होती है।
कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन को सफल बनाने में व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने जिला अध्यक्ष के इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल जिला मंत्री अरुण कुमार श्रीवास्तव, आदर्श जैन शहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप बाटला साहिबाबाद विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह राणा, सचिव अमर सक्सेना महिला अध्यक्ष मीनू कुमार तथा अनेक गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।

0
605 views