logo

राष्ट्र रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय महामंत्री परम पूज्य रमेशानन्द गिरी जी महाराज जी ने किया आकाश नगर कॉलोनी का दौरा

गाजियाबाद। गोविंदपुरम क्षेत्र के आकाश नगर कॉलोनी मैं राष्ट्रीय रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय महामंत्री परम पूज्य रमेशानन्द गिरि जी महाराज ने किया दौरा
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के धीरेंद्र त्रिपाठी ने मीडिया प्रभारी संजय शर्मा को बताया कि परम पूज्य गिरि जी महाराज ने स्थानीय निवासियो से की मुलाकात व लगातार हो रहे हिंदुओ पर अत्याचार एवं हिंदुओ को जिस तरह प्रताड़ित किया जा रहा है भारत सरकार उस पर जल्द से जल्द सैन्य कारवाही करके वहां के तानाशाह सरकार को सबक शिखाये जिस तरह लगातार बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अगस्त 2024 में शेख हसीना के पद छोड़ने के बाद से हिंदू समुदाय के घरों, दुकानों और मंदिरों पर हमले हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, 4 से 20 अगस्त के बीच 2,010 हिंसक घटनाएं हुईं, जिनमें 9 लोगों की मौत हुई और 1,705 परिवार प्रभावित हुए

हाल ही में, जनवरी 2026 में दो हिंदू नागरिकों की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे हिंदू समुदाय में डर और गुस्सा है। गाजीपुर जिले में लिटन चंद्र घोष की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि राजबाड़ी जिले में रिपन साहा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी गई l

इन घटनाओं के बाद, बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग और सामाजिक संगठन सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई और हिंदू समुदाय को सुरक्षा देने की मांग कर रहे है।
बांग्लादेश मे हो रहे हिंदुओ पर अत्याचार को लेकर हिंदुस्तान के हिंदुओ को दिया संदेश
महराज जी ने हिंदुओ को एकजुट रहने की मार्मिक अपील की, महाराज जी ग़ाज़ियाबाद के दूधेश्वर् नाथ मंदिर से भी जुड़े है,

इस मौके पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी धीरेंद्र त्रिपाठी, दिलीप शर्मा, दीपक शर्मा, छोटे लाल शर्मा मौजूद रहे।

0
687 views