logo

रांची में भव्य रूप से संपन्न हुआ ‘ब्रिलियंस अवॉर्ड 2026 – सीजन वन’

रांची: रांची स्थित प्रसिद्ध विनायका ईको रिसॉर्ट में ब्रिलियंस अवॉर्ड 2026 सीजन 1 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय अभिनेत्री एवं सेलिब्रिटी मलाइका अरोड़ा उपस्थित रहीं, जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 50 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि मलाइका अरोड़ा द्वारा कार्यक्रम के प्रायोजकों के साथ संयुक्त रूप से प्रदान किए गए। इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में पंचरत्ना स्काईलाइन के मालिक पियूष मोरे का विशेष योगदान रहा। वहीं एसोसिएट स्पॉन्सर्स के रूप में निलेश छावनिका, उत्तम गोल्डार, पल्लवी कुमार, डॉ. आस्था बौल एवं सुजीत कुमार ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक हर्षप्रीत कौर एवं कविता डैम ने बताया कि ब्रिलियंस अवॉर्ड के माध्यम से ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को पहचान और सम्मान देना उनका उद्देश्य है, जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज के लिए मिसाल बन रहे हैं। गरिमामय वातावरण, भव्य मंच सज्जा और विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति के बीच यह आयोजन अत्यंत सफल और यादगार रहा। आयोजकों ने सभी अतिथियों, पुरस्कार विजेताओं, प्रायोजकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

1
0 views