हरदोई में लोगों ने नाराजगी जताई।आरोप लगाया कि एक पक्ष पर फर्जी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है।।सच क्या है वो तो कोर्ट तय करेगा।
हरदोई में भारी आक्रोश! कुलदीप द्विवेदी पर FIR के बाद सड़कों पर उतरा जनसैलाब
हरदोई।बिलग्राम क्षेत्र के कुलदीप द्विवेदी पर हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद इलाके में उबाल आ गया है। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और मामला अब सियासी गलियारों तक पहुँच गया है।
सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए क्षेत्रीय लोगों ने हरदोई स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) कार्यालय पर पहुंच कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। यह पूरी कार्रवाई भीम आर्मी के दबाव में की गई है।बिना किसी ठोस सबूत और साक्ष्य के, आनन-फानन में हत्या जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया।प्रशासनिक मशीनरी पर 'एकतरफा' काम करने का आरोप लगाया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि कुलदीप द्विवेदी को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की जाए। राजनीतिक संगठन के दबाव में की गई कार्रवाई को तुरंत रोका जाए।अगर निर्दोष को न्याय नहीं मिला, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप लेगा।
"क्या प्रशासन केवल दबाव में काम करेगा? बिना सबूत हत्या का केस दर्ज करना सीधे तौर पर अन्याय है। हम सच सामने आने तक पीछे नहीं हटेंगे!" — प्रदर्शन के दौरान एक आक्रोशित ग्रामीण
बीजेपी कार्यालय पर हुए इस बड़े प्रदर्शन के बाद अब सबकी नजरें पुलिस प्रशासन और सत्ता पक्ष के रुख पर टिकी हैं। क्या दबाव में दर्ज हुई एफआईआर की दोबारा जांच होगी? या फिर यह मामला हरदोई की राजनीति में नया मोड़ लेगा?
#Bilgram
#Hardoi
#FIRControversy
#DemandForJustice
#FairInvestigation
#BJPOffice
#LawAndOrder