राष्ट्रीय राजमार्ग 119 पर पौड़ी गढ़वाल के सतपुली निकट बौसाल क्षेत्र के पास भीषण सड़क हादसा,
दुःखद खबर : सतपुली के निकट बौसाल मे भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
सतपुली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बृजेश सिंह पुत्र जोत सिंह, निवासी ग्राम पाखरी पट्टी उत्तरी मौंदाडसयूं, तहसील सतपुली, अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK07 AB 7362 से घर जा रहे थे।
इसी दौरान पाटीसैण की ओर से सतपुली आ रही पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में बृजेश सिंह की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पिकअप वाहन संख्या UK CD 1071 को चालक सहित पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पिकअप चालक की पहचान प्रदीप पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी पाटीसैण, पौड़ी के रूप में हुई है। मृतक के शव को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण ओवर स्पीड बताई जा रही है