लखनऊ के मड़ियांव इलाके में रेस्टोरेंट कर्मी ने सुसाइड कर लिया।
लखनऊ के मड़ियांव इलाके में रेस्टोरेंट कर्मी ने सुसाइड कर लिया। उसका शव रेस्टोरेंट के हॉल में छत के पंखे से लटकता मिला। पास में मेज पर सुसाइड नोट और मोबाइल मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीसीटीवी देखने को लेकर हंगामा किया।
3 घंटे तक थाने पर प्रदर्शन करते रहे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं जाने दिया। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन शांत हुए। शव पोस्टमॉर्टम के लिए गया।
घटना गुड बेकर्स रेस्टोरेंट की है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंशु कश्यप के रूप में हुई है। वह हरिओम नगर का रहने वाला था। उसने सुसाइड नोट में लिखा- मैं चोर नहीं हूं।