शब ए बाजार को लेकर बाजारों में छाई हुई है रौनक दरगाह और कब्रगाह को रंग रोगन की गई
नवादा खबर : शब ए बारात को लेकर बाजारों में छाए हुई है रौनक,दरगाह और कब्रगाह को रंग रोगन की गई है
रिपोर्ट : इम्तियाज फोनवेल की
बिहार । नवादा । इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक उर्दू माह शाबान के 15 तारीख यानी 3 फरवरी 2026 मंगलवार को शब ए बारात सौहार्द व भाईचारगी के साथ मनाई जाएगी। शबे बारात को लेकर नवादा जिले के हिसुआ अकबरपुर शेखपुरा सिरदला रजौली नारदीगंज वारसलीगंज कौआकोल समेत जिले भर में काफी रौनक छाई हुई है। मोहम्मद मुस्तफा हिदायत साहब ने बताया कि शब ए बारात को लेकर दरगाह कब्रगाह को रंग रोगन किया गया है। उन्होंने कहा कि सोमवार की दिन गुजर ने के बाद जो रात आएगी वही शबे बरात की रात होगी।
समाजसेवी अकबर राजा उर्फ आर्यन ने नवादा वासियों से शब ए बारात सौहार्द भाईचारगी शांतिपूर्ण व सादगी तरीके से मनाने की अपील की है। शब ए बारात की रात अल्लाह ताला से तमाम मरहुमो की गलती गुनाहों अजाबों से निजात दिलाने की और जैन्नतुल फिरदौस में कामयाबी की दुआ की रात है। शब ए बारात की रात को ईशा की नमाज के बाद रात भर मजार शरीफ, मस्जिद ,मकतब मदरसा में कुरआन व अहदीस पढ़ें और तिलावत करें। इस मौके पर पुरुष महिलाएं छोटे-बड़े लोग रोजा रखें। शबे बरात के मौके पर पटाखे आतिशबाजी से परहेज रखें। इस दरमियान कब्रगाह दरगाह पर इत्र गुलाब पानी और अगरबत्ती जलाकर दरूद ए फातिया पढ़े।