इस अवसर पर संत गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया
हिलसा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या–09, गवड़ा पर में
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिलसा के माननीय विधायक श्री कृष्णमुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया जी के साथ मुख्य पार्षद धनंजय समेत दर्जनों गणमान लोग शामिल हुए तथा अपना विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संत गुरु रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया एवं उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उनके विचारों—समता, प्रेम और सामाजिक न्याय का संदेश को बताया गया।
कार्यक्रम में युवा नेता विकास कुमार जी,प्रफुल्ल पटेल जी,संतोष कुमार पार्थ जी,उमेश यादव जी,रजनीश ठाकुर जी,शिव जी,अवधेश कुमार जी,पटेल जी,सुरेश जी सहित वार्ड संख्या–09 के सम्मानित लोग उपस्थिति रहे।
इस सफल एवं अनुकरणीय आयोजन के लिए वार्ड पार्षद सदस्य श्री प्रमोद कुमार जी,रामइकबाल जी,विक्की जी,आनंद जी,सुरेन्द्र जी,सनी जी के पुरी टीम को धन्यवाद के पात्र रहे।।