logo

खरगोन बना राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान का केंद्र पत्रकारिता के उत्कृष्ट कार्य को मिला सम्मान, जिले का नाम देशभर में रोशन

राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान से सम्मानित, क्षेत्र का नाम रोशन
धामनोद/धार।
भारतीय पत्रकार संघ (एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट – AIJ) के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान एवं कल्याण महोत्सव–2026 के अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ एवं सक्रिय पत्रकार को राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त करने, निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों की आवाज़ को मजबूती देने तथा पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजन 1 फरवरी 2026 (रविवार) को अभ्युदय यूनिवर्सिटी, खरगोन (म.प्र.) में किया गया, जहाँ देशभर से आए पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संगठन पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि आज के समय में जब पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे में ईमानदार और निडर पत्रकारों का सम्मान समाज को सकारात्मक दिशा देता है।
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए इसे पूरे अंचल के लिए गौरव का क्षण बताया।

28
13 views