logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजकीय कन्या विद्यालय पटौदी के अध्यापक प्रेम नारायण रोहिल्ला की सेवा निवृत्ति पर हुआ भव्य समारोह का आयोजन






राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी के अध्यापक प्रेम नारायण रोहिल्ला की सेवानिवृत्ति पर भव्य सम्मान समारोह किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन एक बहता हुआ स्त्रोत है इस स्त्रोत संघर्ष तथा विपरीत परिस्थितियों पर जिसने काबू पा लिया वह स्त्रोत से नदी के रूप मे एक प्रेरणा बन जाता है ऐसी ही एक प्रतिभा संपन्न व्यक्तित्व है श्री प्रेम नारायण रोहिल्ला जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों से संघर्ष करके दो विषय में एम. ए (राजनीति विज्ञान तथा इतिहास) के साथ प्रथम श्रेणी में एम.एड की इनका जन्म 8 जनवरी 1968 को हेली मंडी (नबाबगंज)मे हुआ इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा MLA वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाटोली से प्राप्त की तथा इसी विद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक भी रहे इन्होंने 31 अगस्त 1994 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोड़ा कलां गुरुग्राम में S.S मास्टर के पद के रूप में अपनी नौकरी की शुरुआत की यह सरल स्वभाव इमानदार कर्मठ निष्ठावान तथा सुंदर लिखावट के धनी है इसके बाद शिक्षा विभाग में ही ABRC इंचार्ज तथा प्राध्यापक के रूप में अपनी सेवाएं दी वर्तमान में यह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक के रूप में कार्यरत है विद्यार्थियों की हर प्रकार से ये आर्थिक सहायता करते रहे है,विद्यार्थियों को कॉपी किताबें स्टेशनरी तथा कई विद्यार्थियों की फीस भी स्वयं अपनी जेब से भरते थे वह चाहते थे कि पैसे के अभाव में किसी विद्यार्थी की पढ़ाई न छूटे राजकीय उच्च विद्यालय जैतपुर ( रेवाड़ी) में इन्होंने विद्यार्थियों को सर्दियों में स्वेटर जूते जुराब से भी सेवा की बोर्ड की परीक्षाओं में टॉप या मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को भी अपनी तरफ से ₹500 का इनाम आदि देते रहे हैं और शिक्षा को बढ़ावा देने मे इनका विशेष सहयोग रहा है श्री प्रेम नारायण रोहिल्ला को विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा जैसे रोहिल्ला सभा रेवाड़ी गुरुग्राम, हेली मंडी तथा आर्य समाज संस्था जाटोली द्वारा एक आदर्श अध्यापक के रूप में कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है यह विद्यालय में आकस्मिक अवकाश बहुत कम लेते थे उनके द्वारा पढ़ाए गए बहुत से विद्यार्थी आजकल कॉलेज, विद्यालय, पुलिस, रेलवे, इंजीनियर, डॉक्टर आदि विभागों में कार्यरत है इन्होंने शिक्षा विभाग में 31 साल 5 महीने तथा 01 दिन की नौकरी की इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया स्टेज का संचालन श्रीमती योगिता द्वारा किया गया अध्यापकों ने पगड़ी बांधकरटं फूल मालाओं द्वारा इनका स्वागत किया
रिटायरमेंट पर एस.एम.सी. सदस्य पटौदी ब्लॉक के अन्य स्कूलों से प्रधानाचार्य तथा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सदस्य इस अवसर पर मौजूद रहे विद्यालय में भी सभी ने मिलकर इनके सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई! इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह, मास्टर रामफल सिंह,महेश कुमार,राजकुमार,मनोज कुमार,कृष्ण कुमार, सुदीप, समस्त स्कूल स्टाफ आदि गणमान्य लोग उपस्थित हुए

26
518 views

Comment