logo

मगवास में हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम। भारत माता की आरती के साथ हुआ समापन

मगवास में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन
आज दिनांक 1 फरवरी को माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हनुमान जी मन्दिर मगवास में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ
आयोजन में मगवास मण्डल के गांव दमाना, खाखड़ और नयागांव के ग्रामवासियों ने भाग लिया वाहन रैली में दुपहिया वाहनों पर भगवा ध्वज के साथ जयकारों से नगर भृमण किया गया मुख्य वक्ता जिला साक्षरता अधिकारी एवं धर्म जागरण समन्वयक महिपाल सिंह जी राठौड़ थे
अपने उदबोधन में मुख्य वक्ता ने सभी को हिंदू धर्म की रक्षा, धर्मांतरण से सावधान, पाश्चात्य संस्कृति से बचने का आह्वान किया गया जयसमंद ब्लॉक के साक्षरता समन्वयक श्री भगवती लाल जी मीणा ने उपस्थित जनसमूह को शपथ दिलवाई
खण्ड धर्म जागरण प्रमुख एवं विराट हिंदू सम्मेलन मगवास के संयोजक मनीष जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए हिन्दू सम्मेलन की आवश्यकता के बारे में बताया
पर्यावरण संयोजक पंकज जी जोषी ने अतिथियों का परिचय करवाया
अंत में भारत माता की आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ सम्मेलन का समापन हुआ
इस अवसर पर नाथूलाल जोशी देव नारायण जोशी यशवंत जोशी नारायण लाल जोशी दीपक जोशी वेणी चंद लोहार पुष्कर,पुरबिया,शंकर चव्हाण, राजेंद्र जैन, मोहन चव्हाण गणेश लोहार योगेश जोशी समेत रहे मौजूद।

44
1779 views