logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कैराना में मानवता की पहल: 'आनंद रसोई' का हुआ भव्य शुभारंभ, मात्र ₹20 में मिलेगी भोजन थाली

कैराना (शामली): "सेवा ही जीवन है" के संकल्प के साथ आज कैराना नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के सामने 'आनंद रसोई' (पंजीकृत) का विधिवत शुभारंभ किया गया। आनंद सेवा ट्रस्ट (NGO) द्वारा संचालित इस रसोई का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बहुत ही कम दाम में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है।
​मुख्य अतिथियों ने परोसा खाना
​रसोई का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैराना कोतवाली प्रभारी श्री समयपाल अत्रि ने किया। उनके साथ व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, महामंत्री संदीप शर्मा और वरिष्ठ उपाध्यक्ष फैज़ान अहमद भी मौजूद रहे। अतिथियों ने न केवल रिबन काटकर केंद्र की शुरुआत की, बल्कि अपने हाथों से लोगों को खाना परोसकर इस पुनीत कार्य का हिस्सा बने।
*​रसोई की मुख्य विशेषताएं*
​कीमत: मात्र ₹20 में भोजन की थाली।
​मेनू: थाली में दाल, चावल, रोटी और सब्जी हलवा शामिल है।
​समय: प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा (स्टॉक रहने) तक।
​संचालन: यह पहल आनंद सेवा ट्रस्ट और कैराना क्षेत्रवासियों के सामूहिक सहयोग से शुरू की गई है।
​संस्थापक अध्यक्ष रोहित आनंद सक्सेना ने बताया कि उनका लक्ष्य है कि शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव योगेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष विपिन ठेकेदार और रसोई मैनेजर अजय शर्मा सहित संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
​नगरवासियों ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे मध्यम और निम्न वर्ग के लिए एक बड़ा सहारा बताया है।

45
2275 views

Comment