मांगोबंदर मंडल में केंद्रीय बजट 2026 का सामूहिक श्रवण, बजट को बताया ऐतिहासिक
खैरा: मांगोबंदर मंडल अंतर्गत ग्राम दिनारी में
रविवार को मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 के बजट भाषण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रस्तुत केंद्रीय बजट आम आदमी, किसान, श्रमिक एवं विशेषज्ञ वर्ग, सभी के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में उच्च गति रेलवे परियोजनाओं, सेमीकंडक्टर उद्योग को मजबूती, मधुमेह व कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए सस्ती दवाओं की उपलब्धता तथा महिलाओं के सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता के लिए किए गए प्रावधानों की सराहना की गई। उन्होंने इस उत्कृष्ट बजट के लिए वित्त मंत्री को बधाई एवं धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार सिंह उर्फ छोटकु सिंह, त्रिपुरारी सिंह, नित्यानंद पांडे, अनिल पांडे, प्रभाकर सिंह, दिलीप शाह, निर्मल सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।