
धामनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई
नेशनल हाईवे पर पकड़ी अवैध शराब से भरी पिकअप
240 पेटी बीयर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
धामनोद |
धार जिले के धामनोद थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रात्रि लगभग 1 बजे नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन इंदौर से जुलवानिया की ओर अवैध शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए धामनोद पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक MP 09 DJ 1332 को रोका। तलाशी में वाहन से 240 पेटी बीयर, कुल 2973 बल्क लीटर शराब बरामद की गई।
जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत ₹6,74,000 बताई गई है, जबकि ₹6 लाख कीमत की लोडिंग पिकअप भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में गोपाल पिता लखमीचंद मीणा (उम्र 32 वर्ष), निवासी बाबूलाल नगर, इंदौर एवं महेंद्र पिता भारत सोलंकी (उम्र 45 वर्ष), निवासी गणेश चौक, जैतापुर, जिला खरगोन शामिल हैं।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
इस कार्रवाई में धामनोद थाना के एसआई राहुल चौहान, रवि जमरे, अशोक मुनीरा, श्यामलाल यादव, मनीष राठौड़ सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।