logo

करणी सेना को मिला अंतर्राष्ट्रीय नेतृत्व श्री सूरजपाल अम्मू बने अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश-विदेश में खुशी की लहर


श्री सूरजपाल अम्मू बने अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश-विदेश में खुशी की लहर
धामनोद/नई दिल्ली।
करणी सेना (पंजीकृत) को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। संगठन ने श्री सूरजपाल अम्मू को अंतर्राष्ट्रीय करणी सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के साथ ही देश-विदेश में करणी सेना, संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
श्री सूरजपाल अम्मू लंबे समय से क्षत्रिय स्वाभिमान, समाज सेवा और राष्ट्रहित के मुद्दों पर मुखर और सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में करणी सेना ने कई सामाजिक और संगठनात्मक आंदोलनों को नई दिशा दी। उनकी स्पष्ट सोच, निडर निर्णय क्षमता और संगठन को एक सूत्र में बांधने की कला को देखते हुए उन्हें यह सर्वोच्च अंतर्राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद श्री अम्मू ने कहा कि करणी सेना का लक्ष्य केवल संगठन विस्तार नहीं, बल्कि समाज को जागरूक, संगठित और सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि विदेशों में रह रहे करणी सैनिक के लोगों को संगठन से जोड़कर भारतीय संस्कृति, परंपरा और स्वाभिमान को वैश्विक मंच पर मजबूती से स्थापित किया जाएगा।
उनकी नियुक्ति पर करणी सेना के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में करणी सेना एक नई ऊर्जा के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाएगी।
श्री सूरजपाल अम्मू का अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना करणी सेना के लिए मील का पत्थर साबित होगा और संगठन को वैश्विक विस्तार की नई दिशा देगा।

8
444 views