logo

अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा में आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री को राष्ट्रीय आध्यात्मिक मंत्री व विनोद शर्मा को राष्ट्रीय सचिव बनाए


राकेश अग्रवाल संवाददाता
सवाई माधोपुर अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा द्वारा संगठन को सशक्त, सक्रिय एवं राष्ट्रव्यापी स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश जी जोशी एवं महासभा के प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जी जोशी के संयुक्त नेतृत्व एवं विश्वास के आधार पर सवाई माधोपुर निवासी आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री एवं विनोद शर्मा को महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सम्मिलित करते हुए राष्ट्रीय आध्यात्मिक मंत्री एवं “राष्ट्रीय सचिव” के गरिमामय पद पर मनोनीत किया गया है।आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री एवं विनोद शर्मा का यह मनोनयन उनके सामाजिक सरोकार, संगठनात्मक अनुभव, निष्ठा एवं निरंतर सक्रिय योगदान का प्रतिफल है। वे लंबे समय से समाजहित के कार्यों में सक्रिय रहते हुए शिक्षा, संस्कृति, सेवा, एकता एवं संगठन विस्तार जैसे विषयों पर निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। समाज के प्रति उनकी समर्पित भावना, सरल स्वभाव और कार्य के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के योग्य सिद्ध किया है। राष्ट्रीय आध्यात्मिक मंत्री एवं राष्ट्रीय सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन होकर आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री एवं विनोद शर्मा निश्चित रूप से अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज को एक नई दिशा एवं नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। उनसे यह अपेक्षा की जाती है कि वे संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुँचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने, समाज में आपसी समन्वय बढ़ाने तथा राष्ट्रव्यापी स्तर पर महासभा की गतिविधियों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर सवाई माधोपुर सहित प्रदेश एवं देशभर के समाजबंधुओं में हर्ष की लहर है। सभी ने आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री एवं विनोद शर्मा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। साथ ही महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं प्रधानमंत्री प्रद्युम्न जोशी का भी आभार व्यक्त किया गया है, जिन्होंने योग्य व्यक्ति को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री एवं विनोद शर्मा को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल कार्यकाल प्रदान करें, ताकि वे समाज, संगठन और राष्ट्र के हित में निरंतर कार्य करते रहें।

11
696 views