बजट 2026-27: वित्त मंत्री की 10 बड़ी घोषणाएं
1️⃣ कैपेक्स में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
सरकारी पूंजीगत व्यय बढ़ाकर 12.20 लाख करोड़ रुपए किया गया।
2️⃣ 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर
मुंबई–पुणे से लेकर दिल्ली–वाराणसी–सिलीगुड़ी तक हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का ऐलान।
3️⃣ कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार को मजबूती
मार्केट-मेकिंग फ्रेमवर्क और बॉन्ड इंडेक्स फंड का प्रस्ताव।
4️⃣ निमहंस 2.0 की स्थापना
उत्तर भारत में बनेगा राष्ट्रीय स्तर का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान।
5️⃣ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी को बढ़ावा
15,000 स्कूलों में कंटेंट लैब, मुंबई स्थित संस्थान को समर्थन।
6️⃣ बैंकिंग सिस्टम की समीक्षा
विकसित भारत के लक्ष्य के लिए उच्च स्तरीय बैंकिंग समिति गठित होगी।
7️⃣ NRI निवेश सीमा में बढ़ोतरी
व्यक्तिगत सीमा 5% से 10%, कुल सीमा 10% से 24%।
8️⃣ राजकोषीय घाटे पर नियंत्रण
FY27 में घाटा GDP का 4.3% रहने का अनुमान।
9️⃣ आत्मनिर्भर भारत फंड को मजबूती
MSME के लिए 4,000 करोड़ रुपए अतिरिक्त निवेश।
🔟 10,000 करोड़ का नया SME फंड
SME को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए नया फंड और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग योजना।