मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में 17 फरवरी से 4 मार्च 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान शारीरिक दक्षता परीक्षा में कुल 7040 अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती रैली 2025–26 के अंतर्गत पांच ट्रेडों—अग्निवीर GD, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन (8वीं व 10वीं पास)—के लिए आयोजित होगी।
रैली की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने पेयजल, शौचालय, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, अग्निशमन यंत्र और सुरक्षा व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
अभ्यर्थियों की सहायता के लिए “May I Help You” हेल्पलाइन नंबर 80928 28689 जारी किया गया है। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे स्टेशन पर भी हेल्प डेस्क लगाया जाएगा।
रैली का आयोजन जिलेवार तय तिथियों के अनुसार किया जाएगा।
मोतिहारी जिले के अभ्यर्थियों के लिए 17 फरवरी, दरभंगा एवं समस्तीपुर के लिए 18 फरवरी, बेतिया एवं सीतामढ़ी के लिए 19 फरवरी, जबकि मधुबनी, मुजफ्फरपुर एवं शिवहर जिलों के अभ्यर्थियों के लिए 20 फरवरी को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।