logo

श्रीराम कथा की तैयारियों को लेकर विधायक रमेश सिंह ने अधिकारियों संग की बैठक

शाहगंज (जौनपुर)।
आगामी श्रीराम कथा के भव्य आयोजन को लेकर विधायक रमेश सिंह ने डाक बंगला परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में श्रीराम कथा स्थल रामलीला मैदान तथा उसके आसपास की व्यवस्थाओं और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि श्रीराम कथा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा पावन आयोजन है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
बैठक में उप जिलाधिकारी कुणाल गौरव, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान, थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह, नगर पालिका ईओ प्रदीप गिरी, भाजपा जिला सोशल मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज पाटिल, शिष अग्रहरि, सुनील अग्रहरि टप्पू, कृष्णकांत सोनी, सिम प्रकाश अग्रहरि (सिंपु), अनिल मोदनवाल, सुशील सेठ बागी, शीष मोदनवाल, भुनेश्वर मोदनवाल, अरुण चौहान, संदीप साहू, बेचन सिंह, संतोष पांडे, जितेंद्र सिंह, चिंता हरण शर्मा (मंडल अध्यक्ष), कालीचरण जायसवाल एवं विकास चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

5
368 views