शिवाजी बस्ती का हिंदू सम्मेलन आज
लालसोट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शिवाजी बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को नई अनाज मंडी में आयोजित होगा। राजेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे सेडूलाई कॉलोनी से कलश यात्रा रवाना होकर सम्मेलन स्थल पहुंचेगी। आयोजन को लेकर समिति की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।