logo

निर्झरना गांव में विधायक ने किया प्रवेश द्वार का लोकार्पण शिक्षा ही विकास की प्रथम सीढीः रामबिलास

लालसोट

निर्झरना गांव स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में पूर्व सरपंच स्व. रामस्वरूप पटाक मुनीम की स्मृति में उनके परिवार द्वारा बनवाए गए प्रवेश द्वार का शनिवार को विधायक रामबिलास मीणा ने लोकार्पण किया। पूजा-अर्चना के बाद आयोजित समारोह में विधायक ने शिक्षा को
विकास की पहली सीढ़ी बताया।
कार्यक्रम में काली डूंगरी बालाजी धाम के महंत अवधेशदास महाराज, सरपंच प्रद्युम्न सिंह, न्यायिक अधिकारी सत्येंद्र सिंह चौहान, सीबीईओ सत्यनारायण मीणा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, जिला परिषद सदस्य रामप्रसाद बगड़ी, पूर्व सरपंच चंद्रमल मीणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी, भाजपा नेता शम्भूलाल कुईवाला व शिवशंकर जोशी मौजूद रहे। अतिथियों का माल्यार्पण व साफा बांधकर स्वागत किया गया।
समारोह में विद्यालय के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक सुनील कुमार गुप्ता ने आभार जताया, संचालन गिर्राज पारीक ने किया। इसी दिन विधायक रामबिलास मीणा ने शिवसिंहपुरा गांव के राउमावि में विज्ञान कक्षा कक्ष व अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण कर पांच नए कक्षा कक्ष स्वीकृत करने की घोषणा की। संस्था प्रधान देवनारायण मीना ने स्वागत किया तथा संचालन कृष्ण मुरारी शर्मा ने किया।

16
467 views