logo

28 जनवरी को पूर्व मंत्री के घर हुई आयकर रेड पर बोले सुंदर शाम अरोड़ा, कहा—कार्रवाई मुझ पर नहीं, बेटे के व्यवसाय को लेकर हुई

होशियारपुर।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के चौधामाल रोड स्थित आवास पर आयकर विभाग की कार्रवाई शुक्रवार देर रात करीब 64 घंटे बाद रात 12 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हुई।
शनिवार दोपहर अपने निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने आयकर विभाग की लंबी चली कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रेड उन पर नहीं, बल्कि उनके बेटे के व्यवसाय से जुड़े मामले में की गई है।
अरोड़ा ने बताया कि उनके बेटे का मोहाली में कारोबार है और वहीं की एक कॉलोनी से जुड़े लेन-देन को लेकर आयकर विभाग ने जांच की। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आयकर विभाग की जांच शाखा द्वारा की गई है और इसका उनसे व्यक्तिगत रूप से कोई संबंध नहीं है।
पूर्व मंत्री ने यह भी दावा किया कि उनके बेटे का किसी भी बिल्डर के साथ कोई साझेदारी का व्यवसाय नहीं है। आयकर विभाग की टीम ने उनके बेटे से उसके कारोबार और मोहाली स्थित एक एल-19 प्रोजेक्ट को लेकर पूछताछ की, जिसके सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं और संबंधित दस्तावेज विभाग को सौंप दिए गए हैं।
सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि आयकर विभाग को पूरी जानकारी दे दी गई है और यदि भविष्य में किसी अन्य जानकारी की आवश्यकता होगी, तो वह भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने दोहराया कि वह और उनका परिवार कानून का पूरा सम्मान करते हैं।

16
500 views