logo

पाली में विश्वकर्मा जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, जैकारों से गुजा शहर मातृशक्ति की कलश यात्रा और झाकीया रही आकर्षक के केन्द्र

पाली- सृष्टि रचयिता भगवान् विश्वकर्मा जयंती महोत्सव पर श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज सेवा समिति की और से भरतनन्द गिरी महाराज की शुभ निश्रा में और समिति अध्यक्ष रामचन्द्र पिड़वा के नैतृत्व में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जो श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन दुर्गादास नगर से सुरज पोल धोला चौतरा घी का झंडा सर्राफा बाजार उदयपुरिया बाजार चुडीघर बाजार रूई कटला होते हुए प्यारा चौक प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर पहुंची यहां पर दर्शन आरती करके हवाई बिल्डिंग सुरज पोल होते हुए पुनः विश्वकर्मा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का जगह जगह शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया शोभायात्रा देखनें के लिए दोनों और दर्शकों की भीड़ लग गई।

जिला प्रचार मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि वीर दुर्गादास नगर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष भंवरलाल आसदेव की अध्यक्षता में आम सभा हुई। जिसमें पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, सभापति महेंद्र बोहरा, संत सुरजनदास महाराज तथा विश्वकर्मा मंदिर वागुदा अध्यक्ष देवराज मुख्य अतिथि रहे। जांगिड़ समाज द्वारा झांकीयों में भाग लेने वाले बाल कलाकारों को स्कूल बैग एवं पानी की बोतलें पुरस्कार स्वरूप भेट की गई। पश्चात अतिथियों का माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा समाज के छात्र छात्राओं और सरकारी सेवा में चयनित युवाओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उत्साह वर्धन किया गया। इससे पूर्व मंदिर पर विधि विधान से ध्वजा चढ़ाई गई, पश्चात विश्वकर्मा यज्ञ करके समाज और राष्ट्र के स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की मंगलकामना की गई।

ये झाकीयां रही आकर्षक के केन्द्र
भगवान राम, खाटू श्याम, गणेशजी और रिद्धि सिद्धि , राधा कृष्ण, देवी कालका, विश्वकर्मा जी, शिव बरात, राम भक्त हनुमान और वानर सैना, देश रक्षार्थ सैनिक, शिव और गणों ताण्डव नृत्य, शिव पार्वती नृत्य, बाल कलाकारों का तलवार संचालन, चार ट्रेक्टरों पर पोराणिक देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां। और मातृशक्ति की गणवेश में कलशयात्रा।

जयति उत्सव में इनका रहा सहयोग
समाज अध्यक्ष रामचंद्र पिडवा सचिव मधुसुदन बूढल कोषाध्यक्ष पारसमल बूढल युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश इन्द्राणीया महिला मण्डल अध्यक्ष तरूणा धामू, प्रचार मंत्री अमरचंद बूढल, डायाराम सायल, बंशीलाल आऊंवा, विजयराज ओस्तवाल, रमेश नागल, धनराज नागल । मंच संचालन रामदयाल जांगिड़ एवं ओम आचार्य द्वारा किया गया। अतः में समाज अध्यक्ष रामचंद्र पिडवा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट घेवरचन्द आर्य पाली

1
0 views