
गेहूंखेड़ी में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच: स्वस्थ जीवनशैली और नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झालावाड़ की ग्राम पंचायत गेहूंखेड़ी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक छात्राओं की जांच की गई।
कार्यक्रम में डॉ. सोनिका मीणा ने छात्राओं को स्वस्थ जीवन शैली, नशा मुक्ति और औषधीय पौधों के महत्व के बारे में जानकारी दी। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के योग प्रशिक्षक रामबिलास प्रजापति और निशा कुमारी ने छात्राओं को योग का महत्व बताया और विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया।
इस दौरान छात्राओं की रक्ताल्पता (एनीमिया) की जांच भी की गई। जिन छात्राओं में हीमोग्लोबीन का स्तर कम पाया गया, उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं। साथ ही, उन्हें अगले 15 दिनों के बाद दोबारा जांच के लिए बुलाया गया है।डॉ. रिंकेश कुमार यादवेंद्र ने आयुष्मान आरोग्य ग्राम योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा निर्धारित 18 सूचकांकों को 100 प्रतिशत पूरा करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
Aima media jhalawar