logo

सारोला में विश्वकर्मा जयंती पर जांगिड़ समाज ने निकाली शोभायात्रा: जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, विश्वकर्मा की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

सारोला कस्बे में जांगिड़ समाज ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली। यह यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी।
शोभायात्रा में भगवान विश्वकर्मा की आकर्षक झांकी शामिल थी। बैंड बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया।
रास्ते में कई स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जांगिड़ समाज के लोगों ने भगवान विश्वकर्मा की आरती की और सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।
Aima media jhalawar

5
285 views