logo

राहत; रेल यात्रियों को अब एटीवीएम से टिकट निकालना हुआ और भी आसान

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल ने ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन के माध्यम से टिकट निकालने की प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सहज बनाया है।
अब यात्री बिना किसी स्मार्ट कार्ड के, केवल मोबाइल आधारित यूपीआई भुगतान के माध्यम से स्वयं अपना टिकट प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर लगने वाली लाइनों से भी निजात मिलेगी। रेल प्रशासन का उद्देश्य डिजिटल माध्यमों को बढ़ावा देना, टिकट काउंटरों पर भीड़ कम करना तथा यात्रियों का समय बचाना है। एटीवीएम मशीनों के माध्यम से अनारक्षित टिकट अब कुछ ही मिनटों में आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि एटीवीएम मशीन पर कोई कर्मचारी या फेसिलिटेटर तैनात हो, तब भी यात्री बिना किसी सहायता के स्वयं टिकट निकाल सकते हैं।
यात्रियों को स्वावलंबी बनाना तथा डिजिटल टिकटिंग को प्रोत्साहित करना रेलवे की प्राथमिकता है। कोटा मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे एटीवीएम मशीनों का अधिक से अधिक उपयोग करें, डिजिटल भुगतान को अपनाएं और सुगम, सुरक्षित एवं तेज टिकटिंग व्यवस्था का लाभ उठाएं। यात्री इस प्रकार एटीवीएम से टिकट प्राप्त कर सकते हैं

{एटीवीएम स्क्रीन पर उपलब्ध “अन्य स्टेशन” विकल्प पर क्लिक करें।
{की-बोर्ड के माध्यम से स्टेशन का नाम टाइप कर स्टेशन का चयन करें।
{यात्रा का विवरण भरें एवं भुगतान विकल्प चुनें।

{स्क्रीन पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन कर यूपीआई के माध्यम से भुगतान करें।
{भुगतान पूर्ण होते ही मशीन से टिकट प्राप्त करें।

^कोटा मंडल द्वारा अपने स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेडिंग मशीन लगाई है। जिसको अब और सरल और आसान बना दिया गया है, ताकि यात्री बिना किसी की मदद से टिकट प्राप्त कर सकता है। उसको लंबी लाइनों में नही लगना पड़े।

-सौरभ जैन, वाणिज्य प्रबंधक, रेलवे मंडल कोटा

Aima media jhalawar































0
0 views