logo

सांसद दुष्यंत सिंह के सख्त तेवर: बोले- "जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं"

राजस्थान, झालावाड़। झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह ने शनिवार को मिनी सचिवालय में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों की जमकर क्लास ली। विकास कार्यों और जनसुविधाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने दो-टूक शब्दों में कहा कि आमजन की शिकायतों का निराकरण उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
​बैठक के मुख्य बिंदु और कड़े निर्देश:
​पेयजल (PHED): सांसद ने स्पष्ट किया कि हर नागरिक को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराना सरकार का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और जल संकट की शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए।
​विद्युत विभाग: बिजली कटौती से पहले जनता को सूचित करने की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। साथ ही, नए ट्रांसफार्मर लगाने और लाइन शिफ्टिंग जैसे कामों में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने को कहा।
​सड़कें: जर्जर सड़कों की मरम्मत और नए सीसी रोड के निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए ताकि आवागमन सुगम हो सके।
​पदयात्रा का फीडबैक: सांसद ने अपनी हालिया पदयात्रा के दौरान जनता से मिली शिकायतों का हवाला देते हुए अधिकारियों से कहा कि वे धरातल पर जाकर समस्याओं का स्थायी समाधान खोजें।

4
2109 views