logo

राजस्थान में वाहन चालकों को बड़ी राहत, आज से फास्टैग के लिए केवाइवी प्रक्रिया बंद

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। राजस्थान में आज 1 फरवरी 2026 से फास्टैग के लिए केवाइवी प्रक्रिया बंद कर दी गई है।

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने रविवार से नई कार, जीप और वैन के लिए जारी किए जाने वाले फास्टैग पर ‘अपने वाहन को जानें’ (केवाइवी) प्रक्रिया लागू नहीं करने का निर्णय किया है। एनएचएआइ ने स्पष्ट किया कि कारों के लिए पहले से जारी किए फास्टैग पर भी केवाइवी को नियमित शर्त के रूप में लागू नहीं किया जाएगा। यानी, जिन वाहन मालिकों के फास्टैग पहले से सक्रिय हैं, उन्हें केवाइवी कराने की जरूरत नहीं होगी।

एनएचएआइ ने कहा कि फास्टैग ढीला होने, गलत तरीके से जारी होने या दुरुपयोग से जुड़ी शिकायत मिलती है, तो ऐसी स्थिति में केवाइवी प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। एनएचएआइ ने कहा कि अभी तक इस प्रक्रिया के तहत वाहन चालकों को फास्टैग जारी करने से पहले वाहन के आगे-पीछे और साइड की फोटो को अपलोड करनी पड़ती थी।
1 फरवरी से ये बदलाव होंगे -
1- एक्टिवेशन के बाद कोई वेरिफिकेशन नहीं।
2- बैंकों की बढ़ेगी जिम्मेदारी।
3- सिर्फ गड़बड़ी होने पर होगी जांच।

क्या होगा कार मालिकों को फायदा होगा?
1- समय की बचत।
2- कागजी कार्रवाई कम होगी।
3- ब्लैकलिस्ट होने का डर नहीं।
4- टोल पर आसानी।

0
198 views