logo

हाईवे पर दर्दनाक हादसा, वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

टोंक। बरोनी थाना क्षेत्र के वैष्णोदेवी मंदिर के समीप जयपुर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पुलिया के समीप तेज गति से दौड़ रहे किसी वाहन की टक्कर से शनिवार को बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक बाल-बाल बच गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक सोहेला निवासी दिलखुश (18) पुत्र श्योकरण बैरवा तथा सरदारपुरा निवासी धर्मराज (20) पुत्र बनवारी बैरवा है। वहीं बाइक सवार अन्य युवक सरदारपुरा निवासी कालू है। पुलिस ने सआदत अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

तेज गति ने छीनी दो युवकों की जिंदगी
पुलिस उपाधीक्षक रामअवतार ने बताया कि दिलखुश, धर्मराज व कालू बाइक पर किसी काम से टोंक आए थे। टोंक शहर में काम पूरा कर वापस सोहेला की ओर बाइक से जा रहे थे। वैष्णो देवी मंदिर के समीप पुलिया से पहले ही पीछे से आ रहे तेज गति से वाहन ने उनके टक्कर मार दी। वाहन दिलखुश और धर्मराज को कुचलता हुआ निकल गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को दौड़ाकर फरार हो गया।

0
369 views