logo

मुरैना यूथ अकादमी द्वारा अजनोथा गांव में मद्द निषेध पर की गई संगोष्ठी

मुरैना यूथ अकादमी द्वारा अजनोधा गांव में मद्य निषेध पर की गई संगोष्ठी

मद्य निषेध हेतु ग्राम वासियों को दिलाया संकल्प

नशामुक्त समाज हेतु सबको करना होगा प्रयास

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद चंबल संभाग के संभागीय समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया एवं जिला समन्वयक श्री सतीश सिंह तोमर के निर्देश एवं विकास खण्ड समन्वयक श्री अनिल मोदी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी द्वारा 30 जनवरी 2026 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि को ‘‘मद्य निषेध संकल्प दिवस’’ के रूप मनाना गया । इस अवसर पर लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने हेतु शासकीय माध्यमिक विद्यालय अजनोधा में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में विद्यालय के प्रधान अध्यापक श्री जाहिद हुसैन, नवांकुर संस्था मुरैना यूथ अकादमी के प्रतिनिधि संदीप सेंगर,मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की मैटर एवं सह प्रभारी श्रीमती सायरा जैन,आशा कार्यकर्ता सीमा राजोरिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अजनोधा के अध्यक्ष वीरेंद्र राजोरिया आदि ग्रामीण महिला,पुरुष व विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित लोगों के द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित व मौन धारण कर उन्हें याद किया गया, तदुपरांत संदीप सेंगर द्वारा गांधी जी द्वारा समाज में कुप्रथाओं के प्रति जन चेतना जागृत करने के लिए किए गए कार्यों के बारे में उपस्थित लोगों को बताते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया । उन्होंने कहा कि शराब गांजा, अफीम, तंबाकू जैसी नशीली वस्तुएं हमारे देश के लिए सामाजिक अभिशाप है, जो लोग इन सब चीजों का सेवन करते हैं उससे उनके पारिवारिक जीवन पर बुरा प्रभाव तो पड़ता ही है साथ में उनकी आर्थिक सामाजिक एवं मानसिक स्थिति भी खराब हो जाती है । नशे की रोकथाम हेतु लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा कहा गया कि लोगों में नशे की प्रवृत्ति बहुत तेजी से बढ़ रही है छोटे-छोटे बच्चे भी कई प्रकार के नशे की लत के आदि हो चुके हैं। युवा पीढ़ी को नशे की लत से छुटकारा दिलाना बहुत जरूरी है, क्योंकि युवा हमारे देश का भविष्य है। अत्यधिक शराब का सेवन करने से व्यक्ति के फेफड़े खराब होने एवं उन्हें टीवी रोग होने की संभावना बनी रहती है, कार्यक्रम में मध निषेध हेतु उपस्थित लोगों के द्वारा संकल्प भी किया गया।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

27
1200 views