logo

सिविल हॉस्पिटल जौरा में मनाया गया कुष्ठ निवारण दिवस

सिविल हॉस्पिटल जौरा में मनाया गया कुष्ठ निवारण दिवस

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पद्मेश उपाध्याय एवं कुष्ठ नोडल अधिकारी डॉ चंद्रकांत दुबे के निर्देश एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एस सेमिल के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एन एम ए कमलेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सिविल हॉस्पिटल जोरा में कुष्ठ निवारण दिवस का आयोजन किया गया एवं स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान प्रारंभ किया। यह अभियान 13 फरवरी 2026 तक चलाया जाएगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उन की याद में मौन धारण किया गया। इस अवसर पर डॉ गोविंद पवार, डॉ अनिल राजपूत, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ किरन शाक्य, डॉ हरिओम मीणा, डॉ आर बी शर्मा डॉ अमित चौधरी डॉ संत कुमार मीणा,बी ई ई भूपेंद्र धाकड़ आईसीटीसी परामर्शदाता संदीप सेंगर, एस टी एस रणवीर गोयल, नेत्र चिकित्सा सहायक सुनील यादव,एम पी एस वीरेश अवस्थी, रनवीर पारा, एम पी डब्ल्यू योगेंद्र सिंह सिकरवार, आदि लोग उपस्थिति थे ।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को कुष्ठ के प्रति जागरुक करते हुए कमलेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कुष्ठ आसानी से पहचाने जाने एवं ठीक होने वाली बीमारी है, हम सब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस रोग को जड़ से खत्म करने में सहयोग करें । स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान में लोगों को कुष्ठ के प्रति फैली भ्रांतियां को दूर करने एवं कुष्ठ सर्वे, स्कूल सर्वे आदि गतिविधियों में सहयोग करते हुए अधिक से अधिक कुष्ठ रोगियों को खोजने में मदद करें। जिससे उन का जल्द से जल्द पूर्ण उपचार प्रारंभ किया जा सके। कार्यक्रम में डॉ गोविंद पवार द्वारा कहा गया कि आज से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी,
एन एम ए श्री कमलेश श्रीवास्तव व स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा दीदी, एएनएम दीदी स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर संभावितो की पहचान करेंगे जिसमें अगर किसी व्यक्ति के शरीर के रंग में हल्के फीके के दाग धब्बे जिन में सुन्नपन हो, हाथ पैरों में झुनझुनाहट, चेहरे पर तेलिया, तामिया चमक तथा शरीर में गठान हो तो वह व्यक्ति कुष्ट का संभावित हो सकता है। इसलिए कुष्ठ रोग से मुक्ति हेतु हम सबको मिलकर प्रयास करना होगा, इस अवसर पर कुष्ठ रोग से मुक्ति हेतु संकल्प भी कराया गया कार्यक्रम के दौरान आईसीटीसी परामर्शदाता संदीप सेंगर द्वारा कहा गया कि समाज के अंदर कुष्ठ के संबंध में फैली भ्रांतियों को समझने की जरूरत है बहुत सारे लोग कुष्ठ रोग को देवी-देवताओं का प्रकोप, श्राप मानते हुए उसका इलाज नहीं कराते हैं तथा कुष्ठ रोगियों से भेदभाव, छुआछूत जैसी भावनाएं रखते हुए उनका समाज से तिरस्कार करते हैं। इन भ्रांतियों से हम सबको दूर रहने की आवश्यकता है। इन भ्रांतियों को समाज से समाप्त करने की जरूरत है , कुष्ठ एक साधारण बीमारी है , जिसका इलाज संभव है। प्रत्येक शासकीय स्वास्थ्य केंद्र पर इसका उपचार निशुल्क किया जाता है । उन्होंने कुष्ठ के साथ-साथ एचआईवी एड्स की उपस्थित लोगों को जानकारी दी वही कहा कि जिस प्रकार सभी के सहयोग से अपने देश को चेचक, पोलियो मुक्त बनाना है उसी प्रकार अपने देश को एचआईवी एड्स, कुष्ठ एवं टीवी मुक्त भारत हम सब को बनाना है।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena

29
819 views